Thursday, March 3, 2016

कलक्टर ने नरेगा और जल स्वावलंबन के कार्यों का किया निरीक्षण

प्रभावी मॉनिटरिंग के दिए निर्देश

डूंगरपुर, 25 फरवरी/जिला कलक्टर इंद्रजीत सिंह ने बुधवार देर शाम सागवाड़ा उपखण्ड क्षेत्र के दौरे पर रहे और यहां पर सरकार की विभिन्न योजनाओ ंमें हो रहे विकास कार्यों और सरकारी कार्यक्रमों का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को प्रभावी मॉनिटरिंग के निर्देश दिए।  
गति से करवाएं काम: 
कलक्टर सिंह ने गलियाकोट पंचायत समिति की ग्राम पंचायत रातडि़या के दाहेला गांव में मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के तहत जलग्रहण कार्य में मिनी परपोलेशन टेंक निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने इस कार्य पर नियोजित श्रमिकों और अब तक संपन्न हुए कार्य में मॉनिटरिंग की कमी को महसूस करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे लोगों को प्रेरित करें और कार्य को गति प्रदान करावें ताकि लिए गए लक्ष्य के अनुरूप कार्य पूर्ण हो सके। उन्होंने यहां पर कार्य से क्षेत्र में होने वाले फायदों के बारे मंे भी अधिकारियों और ग्रामीणो ंसे संवाद कर जानकारी ली। 

नरेगा कार्यों का किया निरीक्षण: 

कलक्टर सिंह ने अपने भ्र्रमण दौरान महात्मा गांधी नरेगा योजना के तहत हो रहे कार्यों को भी देखा। उन्होंने दाहेला में ही बेड़ीवाली तलावड़ी और चैकडेम निर्माण कार्य को देखा और यहां पर नियोजित श्रमिकों की जानकारी लेते हुए श्रमिकों को पूरा-पूरा कार्य करवाने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए। उन्होंने तकनीकी दृष्टि से भी निर्माण कार्यों पर मॉनिटरिंग करने को कहा। यहां पर उन्होंने एक लाभार्थी के वहां स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनाएं गए शौचालय को भी देखा और लाभार्थी से इसके नियमित उपयोग का आह्वान किया।  

बाबा की बार बांध पर ली जानकारी: 

क्षेत्रीय भ्रमण दौरान कलक्टर सिंह बाबा की बार बांध भी पहुंचे और इससे हो रही सिंचाई सुविधाओ ंके बारे में जानकारी ली। उन्होंने यहां ग्रामीणों से संवाद के बाद नहरों की मरम्मत करवाने के निर्देश भी दिए। कलक्टर ने यहां पूछियावाड़ा में इंदिरा आवास योजना के एक लाभार्थी के निवास को देखा और इसकी प्राप्त राशि के संबंध में जानकारी ली। 

जोगपुर लेंपस में देखा आहरण कार्य: 

कलक्टर सिंह ने क्षेत्रीय भ्रमण में जोगपुर लेंपस को भी देखा और यहां लेंपस की गतिविधियों के बारे में जानकारी लेने के साथ ही नरेगा श्रमिकों और अन्य पेंशनरों द्वारा राशि आहरण का स्टेटस देखा। उन्होंने लेम्पस अधिकारियों को स्व-स्फूर्त सेवाएं देते हुए क्षेत्रीय हित में काम करने के निर्देश दिए। निरीक्षण दौरान उपखण्ड अधिकारी दीपेन्द्रसिंह राठौड़, तहसीलदार, विकास अधिकारी और संबंधित विभागीय अधिकारी व कार्मिक मौजूद थे।   

No comments:

Post a Comment